Veg Biryani Recipe



वेज बिरयानी बनाने की विधि | Veg Biryani Recipe

 

सामग्री –

  • बासमती चावल -  2 कप
  • मिक्स वेजिटेबल (आलू, गोभी, गाजर, बीन्स) – 1 कप
  • मटर  -  150
  • प्याज (बारीक कटी) – 3
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2
  • लाल मिर्च पाउडर  – ½ चम्मच
  • दालचीनी, जीरा – 2 चम्मच
  • लौंग – 4
  • काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • टमाटर (बारीक कटा हुआ) – 4
  • दही – ½ कप
  • नमक -   स्वादानुसार
  • तेल – 4 चम्मच
  • राई – ½ चम्मच
  • काजू  – 3 चम्मच

बनाने की विधि –

बासमती चावल को बाउल में धोकर रख लीजिये | कुकर में चावल, 4 कप पानी, थोड़ा-सा नमक और दो काजू डालकर पका लीजिये | फिर सारी सब्जियों को बारीक काट लें | अब इन्हें अलग-अलग तेल में फ्राई
कर लें | मटर को भी फ्राई कर लें | नॉनस्टिक फ्राइंग पैन में प्याज को डालें तथा हल्का सुनहरा होने तक भूनें |अब टमाटर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से पकाएं | दही को अच्छी तरह से मिलाकर इसे भी पैन में डालें और कुछ सेकेण्ड तक पकाएं | अब सभी फ्राई की हुई सब्जियों को भी पैन में डाल दें | अब पके हुए चावल को पैन में डाल दें | फिर इनको चमचे से हल्के से मिलाएं ताकि चावल टूटे नहीं | इसे लगभग 5 मिनट तक पकाएं |अब यह आपकी वेज बिरयानी रेसिपी तैयार है | इसे अब काजू, किशमिश से गार्निश करें तथा गरमागरम सर्व करें |

Recipe Notes

आप चाहे तो अपने और मौसम के हिसाब से इसमें और तरह की सब्ज़िया डाल सकते है। जिससे इसका स्वाद और अच्छा और स्वादिष्ट हो जाएगा।


Comments

Popular Posts